सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेश एग्जामिनेशंस) द्वारा शनिवार को जारी परीक्षा परिणाम में दसवीं में एमयू कॉलेज के हसन हैदर 97.80 प्रतिशत और गगन पब्लिक स्कूल की अदिति वर्मा ने 12वीं में 97 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं 12वीं में सर्वाधिक गगन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने टॉपरों में जगह बनाई है। वहीं सूचना मिलने पर टॉपरों के घरों में जश्न का माहौल रहा।
बता दें कि 2020-21 सत्र में अलीगढ़ जिले से कुल 663 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोरोना संक्रमण काल के चलते पहली बार सीआईएससीई ने परीक्षार्थियों को अन्य बोर्डों की तरह प्रमोट कर दिया। विगत वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन तैयार कराया गया। शनिवार को परिणाम जारी हुआ तो गगन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सबसे ज्यादा टॉपरों में अपना स्थान बनाया है। जारी परिणाम के अनुसार 12वीं में गगन पब्लिक स्कूल की अदिति वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक लाकर पहला, 92.50 फीसदी अंक लाकर भव्य उपाध्याय ने दूसरा व 91.75 प्रतिशत अंक लाकर नंदिनी सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं दसवीं में एमयू कॉलेज के हसन हैदर ने 97.80 फीसदी अंक लाकर पहला, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल के ध्रुव प्रताप चौहान ने 96.60 फीसदी अंक लाकर दूसरा और एमयू कॉलेज के 95.4 फीसदी अंक लाकर मो. बाकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शनिवार शाम तक टॉपरों की सूचना सार्वजनिक हुई तो परिजनों ने जश्न मनाया। परिजनों ने मिठाई खिलाई तो मेधावियों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। देर रात तक दोस्त, रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यह हैं जिले के टॉप टेन टॉपर
कक्षा दसवीं के जिला टॉपर
1-हसन हैदर (97.80) एमयू कॉलेज
2-ध्रुव प्रताप चौहान (96.60) नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
3- मो. बाकर (95.4) एमयू कॉलेज
4-अर्पिता सिंह (94.4) नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
4-लक्ष्य रस्तोगी (94.4) नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
5-समुत राज (92.8) नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
6-सरखेन अब्बास (92.4) एमयू कॉलेज
7-मो. औन (92.2) एमयू कॉलेज
8-चेतन बघेल (91.8) नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
9- दिव्यांशी शर्मा (91.2) विजन ग्लोबल स्कूल
10-प्राची (91) एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
कक्षा 12वीं के टॉपर
1-अदिति वर्मा- (97 प्रतिशत) गगन पब्लिक स्कूल
2-भव्य उपाध्याय- (92.5) गगन पब्लिक स्कूल
3-नंदिनी सिंह- (91.75) गगन पब्लिक स्कूल
4-लवी शर्मा- (90) विजन ग्लोबल पब्लिक स्कूल
5-तरुण कुमार- (89.75) गगन पब्लिक स्कूल
6-शिवा (89.50) गगन पब्लिक स्कूल
6-आंचल शर्मा (89.50) एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
7-जाह्नवी सिंह (89.25) एसजेडी मेमेरियल पब्लिक स्कूल
8-लोकेश गुप्ता ( 88.50) एसजेडी मेमोरियल स्कूल
9-अमन कुमार शर्मा (88) एसेजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
10- चहल अग्रवाल ( 87 ) विजन ग्लोबल स्कूल