फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piku ward: जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में चलेगा बच्चा वार्ड, अपर निदेशक ने दिए निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 12:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिला अस्पताल में दो वर्ष पहले पीकू वार्ड बनवाया गया , जिसमें वेंटिलेटर हैं। मगर वार्ड में ताला लगा हुआ है। अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की। संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मलखान सिंह के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चा मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला अस्पताल में लाखों रुपये से बने पीकू वार्ड में स्टाफ तैनाती होने तक बच्चा वार्ड संचालित होगा। इस संबंध में अपर निदेशक स्वास्थ्य मोहन झा ने 24 जुलाई को जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद निर्देश दिए हैं। कहा है कि जब तक पीकू वार्ड अपने स्वरूप में संचालित न हो, तब तक इसमें बच्चा वार्ड संचालित किया जाए। यह व्यवस्था तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो वर्ष पहले पीकू वार्ड बनवाया गया , जिसमें वेंटिलेटर हैं। मगर वार्ड में ताला लगा हुआ है। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान लेते हुए 24 जुलाई को अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. मोहन झा, संयुक्त निदेशक डा. अनुपम भाष्कर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीकू वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने बच्चा वार्ड आदि देखे। 

यहां व्यवस्थाएं देखने के बाद उन्होंने सीएमएस डा. जगवीर सिंह को निर्देशित किया है कि जब तक शासन स्तर से पीकू वार्ड के लिए स्टाफ व डॉक्टर तैनात नहीं होते हैं। तब तक बच्चा वार्ड को पीकू वार्ड में शिफ्ट कर संचालित किया जाए। साथ में पहली मंजिल पर संचालित हो रहे आठ नंबर वार्ड को भी बंद करने के निर्देश दिए। पीकू वार्ड चूंकि व्यवस्थाओं से दुरुस्त है। इसलिए इसे यहां संचालित किया जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में अपर निदेशक डॉ. मोहन झा ने बताया कि वह जिले के सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं देख रहे हैं। उनमें डॉक्टरों आदि की कमी को लेकर एक दो दिन में मंडलायुक्त के माध्यम से पत्राचार कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें