दुष्यंत टीवी चलाने के लिए रिमोट ढूंढ रहा था, परिवार के लोगों ने बताया कि रिमोट टोकरी में रखा हुआ है। जैसे ही उसने टोकरी से रिमोट निकालने के लिए हाथ डाला तो सांप ने उसे डस लिया।
विजयगढ़ क्षेत्र के गांव दीपपुर में 10 अगस्त की देर रात्रि सांप के डसने से 11 वर्षीय दुष्यंत पुत्र नाहर सिंह की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 10 अगस्त की देर रात दुष्यंत टीवी चलाने के लिए रिमोट ढूंढ रहा था, परिवार के लोगों ने बताया कि रिमोट टोकरी में रखा हुआ है। जैसे ही उसने टोकरी से रिमोट निकालने के लिए हाथ डाला तो सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन उसका देसी इलाज शुरू कर दिया गया।
परिवार के लोगों ने बायगीर को बुला लिया। बायगीर ने इलाज शुरू किया, लेकिन रात 12 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। वह चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। देर रात तक परिजन रोते बिलखते रहे।