फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुख्यमंत्री करेंगे आज 660 मेगावाट की नई यूनिट का उद्घाटन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश देतीं डीएम सेल्वा कुमारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलीगढ़ आएंगे। मुख्यमंत्री कासिमपुर में 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना की नई यूनिट समेत 7255 करोड़ की छोटी-बड़ी परियोजनाओं व विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। नए साल में जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को पुलिस- प्रशासनिक अफसरों ने रिहर्सल कर तैयारियों को परखा गया।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम सुबह करीब 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से कायर्र्कम स्थल के पास बनाए गए हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री करीब सवा घंटे के कार्यक्रम में दो हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सहारनपुर के लिए रवाना होंगे।
अफसरों ने सभास्थल पर तैयारियों को परखा
डीएम सेल्वा कुमारी जे. एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खंडेलवाल समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने सोमवार को कासिमपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलिपैड, पार्किंग, सभास्थल आदि पर की गईं व्यवस्थाओं को देखा और बैठक कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री 660 मेगावाट की यूनिट के साथ ही नौ पारेषण केंद्रों के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही 113 विकास कार्यों को जनता को समर्पित करेंगे। प्रथम चरण में चयनित टीकाराम कन्या महाविद्यालय, धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय एवं राजकीय आईटीआई के दो हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात होगा मंडल भर का फोर्स
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए 31 मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही छह एसपी, 12 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 600 सिपाही की तैनाती के साथ ही पीएसी व आरएएफ की तीन-तीन कंपनियों को तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर सभास्थल की ओर जाने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाएगा। सभा में आने वालों को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसएसपी ने शाम को ड्यूटी पर तैनात फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गभाना के अग्निशमन केंद्र का सहारनपुर से करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासिमपुर में जिले भर में हुए करोड़ों के विकास कार्यों का जहां लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे वहीं गभाना के अग्निशमन केंद्र का सहारनपुर से वर्चुअली उद्घाटन करेेंगे। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसर गभाना में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें