फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सासनी गेट में पकड़ा गया वाहन चोरों का गिरोह

विज्ञापन
थाना सासनीगेट पुलिस द्वारा पकड़ा गया वाहन चोरों का गैंग । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सासनीगेट पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में देहात क्षेत्र में बेच देते थे। इनके पास से पांच बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार सासनी गेट चौराहे के पास से 31 दिसंबर को पैशन प्रो बाइक चोरी हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद थी, जिसके आधार पर गैंग पर काम किया गया तो चिरंजीलाल स्कूल के पास से सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने अपने नाम घुड़ियाबाग का नीशू, सराय हकीम का पीयूष गुप्ता व लक्की कश्यप, छर्रा के बाईकला का शमशुल व देहली गेट का सुल्तान बताए हैं। इनकी निशानदेही से पांच बाइकें क्रमश: यूपी 86 एल 6158 पैशन प्रो, यूपी 81 बीआर 4355 स्प्लेंडर प्लस, यूपी 81 एएच 0182 टीवीएस स्पोर्ट्स, यूपी 81 एसी 9102 हीरो स्प्लेंडर, यूपी 81 एएच 7996 स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई हैं। पूछताछ में स्वीकारा है कि ये शहरी क्षेत्र से बाइकें चोरी कर देहात में सस्ते दामों में बेचते हैं। ज्यादातर बाइकें शमशुद की मदद से छर्रा व अतरौली क्षेत्र में बेची जाती हें। इनमें नीशू गैंग सरगना है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। वह तमंचा रखकर रंगबाजी करने का भी आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें