छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह थाना गंगीरी के गांव मलसई निवासी मृतक मुकेश कुमार के घर सांत्वना देने पहुंचे। विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव में चार-पांच खंबों की जर्जर लाइन को दो दिन के अंदर दुरूस्त करा दिया जाएगा। पूरे गांव में नंगे तार की जगह केबिल डलवा दी जाएगी।
गंगीरी के गांव मलसई में 3 मई की रात घर पर कूलर और पंखे का तार इंवर्टर में जोड़ते समय युवक घर में प्रवाहित हुई हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौत हो गई। छर्रा विधायक मृतक युवक के घर पहुंचे और जर्जर लाइन को सही कराने और गांव में नंगे तार की जगह केबिल डलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह थाना गंगीरी के गांव मलसई निवासी मृतक मुकेश कुमार के घर सांत्वना देने पहुंचे। विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव में चार-पांच खंबों की जर्जर लाइन को दो दिन के अंदर दुरूस्त करा दिया जाएगा। पूरे गांव में नंगे तार की जगह केबिल डलवा दी जाएगी। विधायक ने ग्रामीणों को यह आश्वाशन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील कुमार आर्य, शालू राजपूत, पूर्व प्रधान तोफान सिंह, छर्रा चेयरमैन पति लालू महाजन, प्रधान तोताराम आदि मौजूद रहे।