फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का चैंपियन बना छर्रा लॉयन

विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्व विद्यालय के कुलसचिव महेश कुमार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शेखर सराफ फाउंडेशन के सहयोग से मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का चैंपियन छर्रा लॉयन बन गया। विजेता व उप विजेता टीम को नकद इनाम के साथ उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने का भी एलान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को एसवी कॉलेज के इंडोर क्रीड़ा हॉल में प्रो कबड्डी लीग का फाइनल छर्रा लॉयन व आभा ग्रांड की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में छर्रा लॉयन ने आभा ग्रांड को 32-14 से हरा दिया। मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलसचिव महेश कुमार ने विजेता छर्रा लॉयन को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये व उप विजेता आभा ग्रांड को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। छर्रा लॉयन के प्रायोजक नवनीत माहेश्वरी व आभा ग्रांड के प्रायोजक अखिल गुप्ता ने टीम के खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरी देने का एलान किया। सराय मानसिंह टाइगर को अनुशासित टीम का अवार्ड दिया गया।
मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने कहा कि निर्णायकों को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन मजहर उल कमर ने किया। सेमीफाइनल में नगर निगम व आभा ग्रांड टीम के बीच मुकाबला हो रहा था, तभी एक निर्णय पर नगर निगम के खिलाड़ियों ने एतराज जताया। मैच में नगर निगम की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, संजय माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें