फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडौस के युवक की फरीदाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी एक युवक हरियाणा के फरीदाबाद में मृत मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। भाई शव लेकर कस्बे में आ गया था, लेकिन पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार वाले शव को फरीदाबाद वापस ले गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र सतीश कई साल से परिवार के साथ फरीदाबाद में रहकर नौकरी कर रहे थे। सोमवार को विकास का से जल्दी घर आ गए थे। शाम करीब सात बजे भाई कुलदीप को सूचना मिली कि विकास की तबीयत ज्यादा खराब है। वह घर पहुंचे तो विकास बेसुध अवस्था में मिले। कुलदीप तत्काल अपने भाई को हास्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
आधी रात में कुलदीप शव विकास का शव लेकर चंडौस आ गए थे। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए चंडौस पुलिस को सूचना दी। चंडौस पुलिस ने घटनास्थल फरीदाबाद होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद भिजवा दिया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें