फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चैत्रा वी ने संभाला अलीगढ़ की पहली महिला कमिश्नर का चार्ज, बताई अपनी ये प्राथमिकताएं

Tue, 05 Mar 2024 03:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नवागत मंडलायुक्त चैत्रा वी  2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह अलीगढ़ मंडल के दो अन्य जिले कासगंज एवं हाथरस के साथ ही ललितपुर, हापुड़, सिद्धार्थनगर में बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। आप विशेष सचिव ग्राम्य विकास एवं माध्यमिक शिक्षा के साथ ही राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान में भी रही हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू होती हुईं अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2007 बैच की आईएएस और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेट मेरठ की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने 4 मार्च की शाम को अलीगढ़ की पहली महिला कमिश्नर के रूप में चार्ज लिया। नवागत कमिश्नर ने चार्ज लेने के बाद 5 मार्च को कमिश्नर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी-छोटी कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त चैत्रा वी पत्रकारों से रूबरू हुईं। चैत्रा वी ने पहले अपने बारे में परिचय दिया। उन्होंने बताया कि वह 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह अलीगढ़ मंडल के दो अन्य जिले कासगंज एवं हाथरस के साथ ही ललितपुर, हापुड़, सिद्धार्थनगर में बतौर जिलाधिकारी प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। आप विशेष सचिव ग्राम्य विकास एवं माध्यमिक शिक्षा के साथ ही राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान में भी रही हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने बतौर अलीगढ़ कमिश्नर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि शासन की योजनाओं का सकरात्मक अनुष्ठान कराने के साथ ही अलीगढ़ शहर की जल निकासी का वैज्ञानिक समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। अपर आयुक्त मेरठ के तौर पर उद्योग विभाग का भी प्रभार संभाल चुकीं हैं, जिसके अनुभव का अलीगढ़ में लाभ मिलेगा। एक जनपद-एक उत्पाद को आगे बढ़ाते हुए एक जनपद-दूसरा उत्पाद की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री सौर घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है कि यह योजना केवल घरेलू उपयोग के लिए ही है, इसका व्यावसायिक उपयोग भी किया जा सकेगा, आवश्यकता योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की है। शूटिंग में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रहीं कमिश्नर ने मंडल में अन्तर्विभागीय समन्वय से खेलों को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मण्डल के दो जिलों में पूर्व में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहने से अलीगढ़ मण्डल की भौगोलिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से अच्छी तरह वाकिफ हैं। शासकीय योजनाओं को प्राथमिकता व पारदर्शिता से धरातल पर उतारा जाएगा। 

कमिश्नर चैत्रा वी ने सरकारी जमीनों पर भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने के सवाल पर विचार करने को कहा। अलीगढ़ में जाम पर अभी कुछ भी कमेंट नहीं किया। महिला शिकायतकर्ताओं को तरजीह देने की कमिश्नर ने बात कही। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन कंचन सरन और सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें