फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कन्या सुमंगला योजना की धीमी प्रगति से सीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या सुमंगला योजना में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने 18 अगस्त तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश देते हुए आंगनबाड़ी से लेकर बीएसए एवं डीआईओएस तक की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी को बीडीओ से समन्वय कर प्रतिदिन कैंप करने के आदेश दिए हैं तो बीडीओ एवं एसडीएम को हर आवेदन को प्रतिदिन आए आवेदनों का सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए एवं डीआईओएस श्रेणीवार लाभार्थियों की सूचना तत्काल पोर्टल पर अपलोड कराएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल शुक्रवार को योजना की समीक्षा कर रहे थे। पता चला कि अगस्त माह में शासन द्वारा दिए गए 3700 लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 1500 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 अगस्त तक प्रदेश में दो लाख कन्याओं को योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी ग्राम पंचायतों, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों, आशा कार्यकर्ताओं, पालीटेक्निक, आईटीआई, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर योजना का वृहद प्रचार-प्रसार कराएं। साथ ही जनपद स्तर पर गोष्ठियां, वेबीनार का आयोजन कर जनसामान्य को योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करते हुए लाभान्वित किया जाए।
हर अफसर को आवंटित किया लक्ष्य
सीडीओ ने हर अफसर को प्रतिदिन का लक्ष्य आवंटित किया है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि सीएमओ से प्राप्त सूची के अनुसार जनपद में संचालित 3707 आंगनबाड़ी केंद्रों में से प्रत्येक आंगनबाड़ी द्वारा प्रतिदिन कम से कम 5 आवेदन श्रेणी 1 व श्रेणी 2 में ऑनलाइन कराए जाएं एवं उनकी सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी को दूरभाष पर दी जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों में श्रेणी 3 व 4 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्रेणी 5 और उच्च शिक्षा, तकनीकी व माध्यमिक शिक्षा विभाग श्रेणी 6 के 5 आवेदन प्रतिदिन ऑनलाइन कराते हुए सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी को दूरभाष पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विकास खंडों पर खंड विकास अधिकारियों से समन्वय कर प्रत्येक दिन कैंप का आयोजन करना सुनिश्चित करें और सभी विभागों से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपके पोर्टल पर नवीन एवं पूर्व में लंबित आवेदनों का तत्काल सत्यापन कराते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी के पोर्टल पर यथाशीघ्र अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें