कोतवाली नगर क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुई स्कूटी के मामले का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी, मोबाइल फोन और तमंचा बरामद करने का दावा किया है।
पुरानी कचहरी ऊपरकोट निवासी शौकत ने नौ सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुबह उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। गली में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान कमेला रोड निवासी सुलेमान के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करने के साथ ही एक मोबाइल फोन चोरी करने की बात भी कबूल की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में पहले से ही 12 मुकदमे दर्ज हैं।