फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे में को-वैक्सीन की सिरिंज फेंकने के मामले में दर्ज होगा मुकदमा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जमालपुर अर्बन पीएचसी पर को-वैक्सीन से भरी सिरिंज कचरे में फेंकने के मामले में डीएम ने कड़े तेवर दिखाए हैं। मामले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। डीएम ने बताया कि यह गंभीर श्रेणी का अपराध है, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महामारी में इस प्रकार का कृत्य सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जमालपुर अर्बन पीएचसी पर वैक्सीन की ऐसी 29 सिरिंज निरीक्षण के दौरान वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर ने बरामद की थी, इनको कचरे में फेंक दिया गया था। सीएमओ ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार और डॉ. एमके माथुर को जांच सौंपते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद दोषी एएनएम पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र जमालपुर स्थित अर्बन पीएचसी को वैक्सीन सेंटर बनाया है। यहां तीन एएनएम की ड्यूटी लगाई गई। शनिवार को यूएनडीटी संस्था के वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर रवेंद्र शर्मा ने सेंटर का निरीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सौंपी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि एएनएम ने वैक्सीनेशन के नाम पर न केवल लोगों को गुमराह किया, बल्कि उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी है। एएनएम ने सिरिंज में वायल से दवा भरी, सुई को शरीर में इंजेक्ट भी किया, लेकिन दवा को शरीर में इंजेक्ट किए बगैर ही सुई को बाहर निकाल लिया।
फिर, सुई को अलग किया और दवा भरी सिरिंज डस्टबिन में डाल दीं। यहां 18 से 45 वर्ष आयु तक के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा था। डीएम ने कहा कि इस मामले में एएनएम सहित जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें