दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंद्रपाल के साथ गांव के ही अतुल, भांजा लोकेश निवासी फिरोजपुर थाना नौहझील मथुरा व अतुल का जीजा देखे गए। तीनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खेत पर फसल की रखवाली के लिए सो रहे किसान की हत्या में मृतक के पिता ने अपने भांजे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत गांव पीपली निवासी 26 वर्षीय किसान चंद्रपाल 12 अप्रैल की शाम घर से खाना खाकर खेत पर सोने गए थे। उनका सबसे छोटा भाई अमित उन्हें खेत पर देखने गया, वह वहां नहीं मिले। चंद्रपाल के पिता ने फोन किया तो उसने बताया कि वह यमुना पुल के निकट दोस्तों के साथ है। रात में खेत पर लौटने पर चंद्रपाल ने कुत्तों को दूध पिलाया। रात 11 बजे चंद्रपाल सोते हुए देखे गए।
13 अप्रैल को सुबह अमित चंद्रपाल को जगाने गया तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। सुबह चंद्रपाल का शव 10-12 खेत आगे सिर के बल पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन के हिस्से में गहरे घाव, हड्डी टूटने की वजह से हत्या होना पाया गया। 14 अप्रैल को मृतक चंद्रपाल के पिता समय सिंह ने अपने भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें... Aligarh: फसल की रखवाली को खेत पर सो रहे किसान का मिला शव, पुरानी रंजिश में हत्या का अंदेशा
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चंद्रपाल के साथ गांव के ही अतुल पुत्र राजवीर, भांजा लोकेश पुत्र मुकेश निवासी फिरोजपुर थाना नौहझील मथुरा व अतुल का जीजा देखे गए। तीनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।