26 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अदनान हमीद ने बजरंगदल को आतंकवादी संगठन कहते हुए सीएम के बंटोगे तो कटोगे बयान को भी तोड़ मरोड़कर पेश किया है।
अलीगढ़ मीट व्यापारियों से मारपीट प्रकरण में बजरंग दल पर विवादित टिप्पणी पर सपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा सिविल लाइंस पुलिस ने बजरंग दल नेता की तहरीर पर सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अदनान हमीद पर किया गया है।
विज्ञापन
बजरंग दल महानगर संयोजक दीपक राजपूत ने कहा है कि 26 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अदनान ने बजरंगदल को आतंकवादी संगठन कहते हुए सीएम के बंटोगे तो कटोगे बयान को भी तोड़ मरोड़कर पेश किया है। साथ ही अलहदादपुर में मीट व्यापारियों के पकड़े जाने के मामले में भी वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया है।
सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराने जाने वालों में बजरंगदल के महानगर गोरक्षा प्रमुख करन चौधरी, आजाद प्रखंड संयोजक भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र, राहुल कुमार, राहुल पंडित, योगेश आदि थे।