फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर 41 किसानों पर जुर्माना, छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। मंगलवार को अतरौली और खैर में एसडीएम ने एक साथ 41 किसानों को नोटिस जारी कर 1.83 लाख रुपया जुर्माना वसूला है। वहीं, छह किसानों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। निगरानी न करने पर 14 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक लेखपाल को चेतावनी भी जारी की गई।
विज्ञापन

एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने मंगलवार को गांव नवीपुर के पांच किसानों जगजीत सिंह, गुलजार सिंह, गुरुनाम सिंह, ओमप्रकाश व मंजू को पराली जलाने के मामले में नोटिस जारी किए। इन सभी पर 13 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया। एसडीएम खैर अंजुम बी ने तहसील क्षेत्र के 36 किसानों से पराली जलाने पर 1.70 लाख जुर्माना राशि वसूल की। इनमें पांच एकड़ से ज्यादा भूमि वाले चार किसानों पर 60 हजार, दो से पांच एकड़ के मध्य भूमि वाले 12 किसानों पर 60 हजार, दो एकड़ से कम भूमि वाले 20 किसानों पर 50 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया।
पराली जलाने की पुनरावृत्ति करने वाले छह किसानों हरपाल पुत्र खचेरा व महीपाल पुत्र रघुपाल निवासी हजियापुर, सत्यवीर पुत्र मोमराज निवासी नागल खुर्द, मनोज पुत्र रमेश निवासी अटारी, प्रदीप फौजदार निवासी पलवल, अमित गोयल पुत्र रामकिशोर निवासी शेरपुर टप्पल के खिलाफ टप्पल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें