फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात पर पूजा शकुन पांडेय ने दिया विवादित बयान, मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
विज्ञापन
पूजा शकुन पांडे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडे को विवादित बयान देना एक बार फिर भारी पड़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने व माहौल में वैमनस्यता पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा चौकी प्रभारी की ओर से गांधीपार्क थाने में दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कोरोना महामारी को देश में फैलाने का काम कर रहे तब्लीगी जमातियों को सीधे गोली मार देने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने मीडिया को भी बयान दिया था। 

इसी बयान के वीडियो के आधार पर चौकी प्रभारी नौरंगाबाद महेश सिंह ने बी दास कंपाउंड निवासी पूजा शकुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बता दें कि पूजा शकुन पांडे इससे पहले भी कई बार विवादित टिप्पणी करने के मामले में फंस चुकी हैं। 2019 में 30 जनवरी को उन्होंने महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी थी, उस मामले में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय उन्हें जेल तक जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें