फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद, महिला पीसीएस अधिकारी व पति समेत आठ पर मुकदमा

Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि दो साल से मोहल्ले में किराये पर रही अधिकारी रोजाना गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को दूसरे लोगों के दरवाजे पर इकट्ठा करके बिस्कुट आदि खिलाती हैं। कुत्ते राहगीरों को काटते हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़  के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में हुए कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में पुलिस ने महिला पीसीएस अधिकारी के खिलाफ भी मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले महिला अधिकारी ने मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रतिभा कॉलोनी निवासी महिला अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि कुत्ते को डंडा मारने पर हुए विवाद में मेघराज व अन्य ने मारपीट व छेड़छाड़ की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। थाने में भी धमकी दी। इस मामले में दूसरा मुकदमा अधिवक्ता मेघराज सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोप है कि दो साल से मोहल्ले में किराये पर रही अधिकारी रोजाना गली में घूमने वाले आवारा कुत्तों को दूसरे लोगों के दरवाजे पर इकट्ठा करके बिस्कुट आदि खिलाती हैं। कुत्ते राहगीरों को काटते हैं। 
विज्ञापन


पूर्व में मेघराज व उनके गाय के बछड़ों को काट चुके हैं। दोनों बछड़ों की मौत तक हो चुकी है। 24 अप्रैल को रात साढ़े 10 बजे महिला अधिकारी व उनके पति मेघराज के घर के सामने कुत्तों को खाना खिला रहे थे। मना करने पर गालीगलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 27 अप्रैल को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। जहां बातचीत के बाद वे अपने गांव महुआ चले गए। 
विज्ञापन


रात में लौटे और बाइक खड़ी करके दूसरे घर जा रहे थे। रास्ते में महिला अधिकारी, उनके पति समेत आठ अज्ञात लोग उनके घर के सामने कुत्तों को खाना खिलाने लगे। मना करने पर सड़क पर पटककर लात-घूंसों व सरियों से उन्हें मारा-पीटा। सीओ के अनुसार इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें