फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज हत्या के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फंदे पर लटका मिला था विवाहिता का शव

Fri, 07 Jun 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। समझा बुझाकर मायके वालों ने उसको दोबारा ससुराल भेज दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने हत्या कर शव को कमरे के अंदर फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता में बीते 3 जून की रात एक विवाहिता महिला का शव घर के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मायके वालों को सौंप दिया था। घटना के संबंध में 6 जून को मृतका के परिजनों ने थाने पहुंच कर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जिला फरीदाबाद के थाना नारखी के गांव बछगांव निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने 11 जुलाई 2021 में अपनी बहन पूजा की शादी थाना अकराबाद के गांव नगला रंजीता निवासी बॉबी उर्फ राजाबाबू पुत्र राजू के साथ दहेज देकर की थी। ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने बहन को पीटकर घर से निकाल दिया।

समझा बुझाकर बहन को दोबारा ससुराल भेज दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने पूजा की हत्या कर शव को कमरे के अंदर फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी ऋषीपाल कसाना का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ आरोपी बॉबी, धर्मेंद्र, राहुल, पूनम, राखी, मायादेवी, राजू व हेमलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें