फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राली में लाद कर ले जा रहा था मटर की बोरियां, नीचे गिरा और हुई मौत

Mon, 27 Feb 2023 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बिलौना के किसान ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल किसान को पहले छर्रा ले गये, फिर अलीगढ इलाज के लिये ले जा रहे थे कि रास्ते में ही जीतेश की मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक किसान जीतेश उर्फ भानू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बिलौना निवासी किसान 32 वर्षीय जीतेश उर्फ भानू पुत्र रनवीरसिंह उर्फ अनुरूद्व रविवार की शाम को अपनी मटर की बोरियां ट्रैक्टर-ट्राली में लाद कर जिला कासगंज के मोहनपुरा मंडी में बेचने के लिये जा रहा था। तभी थाना ढोलना क्षेत्र के नदी पुल के पास अचांनक किसान ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिर कर घायल हो गया। 

विज्ञापन


घायल किसान को पहले छर्रा ले गये, फिर अलीगढ इलाज के लिये ले जा रहे थे कि रास्ते में ही जीतेश की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही गांव व परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को परिवार वालों ने किसान का बिना पोस्टमार्टम कराये गांव में ही अतिंम संस्कार कर दिया। मृतक किसान ने अपने पीछे एक बेटा, पत्नी व माता-पिता को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें