फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगर निगम ने सूत मिल और आंबेडकर पार्क से हटवाए अवैध बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को शहर में अवैध रूप से लगे बैनर-पोस्टर को हटाने का अभियान चलाया। सूतमिल, नादा चौराहा, अंबेडकर पार्क चौराहा निगम के कर्मचारियों ने बैनर-पोस्टर हटाए। अधिकारियों की माने तो शहर के जगह-जगह लगे एक-एक अवैध बैनर-पोस्टर हटाने तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन



अमर उजाला ने महानगर में अवैध रूप से लगे बैनर-पोस्टर को लेकर अभियान चलाया था। इस अभियान के बाद नगर निगम की नींद टूटी। नगर आयुक्त ने बैनर-पोस्टर हटाने के लिए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी।



सहायक नगर आयुक्त ने इसे अभियान के रूप में शुरू किया। खुद के नेतृत्व में उन्होंने टीम के साथ बैनर-पोस्टर हटाने का कार्य एटा चुंगी चौराहे से शुरू किया। लगातार चल रहे अभियान में सोमवार को नगर निगम की टीम ने सूत मिल चौराहा, नादापुल जाने वाले सड़क, नादा पुल चौराहा, आंबेडकर पार्क व कठपुला आदि स्थानों पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाया।
विज्ञापन




अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टर को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। महानगर के विभिन्न चौराहों और सड़कों पर लगे अवैध बैनर-पोस्टर को हटाया जाएगा। वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें