चलती कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। कार घिसटती हुई सड़क किनारे मोपेड के पास खड़े सफाईकर्मी से टकरा गई। जिससे सफाईकर्मी की मौत हो गई और कार चालक गंभीर घायल हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर स्थित कस्बा लोधा में 9 अप्रैल शाम एक तेज रफ्तार कार टायर फटने के बाद बेकाबू हो गई और पलट गई। पलटने के बाद कार घिसटती हुई सड़क किनारे पहुंच गई और इसके चपेट में आकर सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे में कार के चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा थाना लोधा क्षेत्र में 9 अप्रैल शाम करीब तीन बजे हुआ। हादसे में मरने वाले सफाई कर्मी शिशुपाल सिंह (45) गांव अमरपुर के रहने वाले और गोंडा थाना क्षेत्र के गांव गिडौरा में सफाईकर्मी थे। हादसे के वक्त वह अपनी मोपेड से गिडौरा से अपने गांव लौट रहे थे और रास्ते में लोधा में सड़क किनारे मोपेड खड़ी कर, कुछ सामान खरीदने लगे। वह सामान लेकर जैसे ही मोपेड के पास पहुंचे, तभी खैर की ओर से तेज रफ्तार पर आ रही बलेनो कार का टायर फट गया और चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। कार पलट गई और शिशुपाल भी उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसा होते ही ग्रामीण कार की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। कार में फंसे चालक शैलेश निवासी गोंडा को बाहर निकाला। उनकी भी हालत गंभीर थी और पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है। हादसे की सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। वह अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को बिलखता छोड़ गए हैं।