अलीगढ़ से जदोला गांव लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को मंडी गेट के पास पीछे से आई ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर अतरौली की ओर भाग गया।
जदोला निवासी शैलेश ने बताया कि सोमवार शाम वह भाई हरीश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मंडी गेट के पास पहुंचते ही पीछे से आई ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। शैलेश ने कार की नंबर प्लेट का फोटो खींच लिया। दोनों भाइयों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। कार्यवाहक निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।