फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिवाला पीएचसी पर डॉक्टर-फार्मासिस्ट की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवाला पर फार्मासिस्ट और एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हुआ है। 13 सितंबर को खैर विधायक एवं राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचसी का निरीक्षण किया था। शिकायतें सही मिलने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए वार्ता की थी। अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने बताया है कि 28 सितंबर को मुकेश सेंगर को फार्मासिस्ट और डॉ. दिव्यांशी चौहान को चिकित्सक तैनात किया गया। यहां वार्ड ब्वाय राजबहादुर पहले से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें