फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी-मिठाई बांटते प्रत्याशी समेत तीन को पकड़ा

Tue, 01 Dec 2015 01:51 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के एक दिन पहले आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले सामने आए हैं। पहले प्रकरण में महानगर से सटे बन्नादेवी के गांव ऊदला इलियासपुर में सोमवार को सुबह-सुबह वोटरों को रिझाने के लिए साड़ियां व मिठाई बांटी जा रही थीं। इस पर विपक्षी प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा करते हुए माल जब्त कर लिया और खबर देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके से 50 साड़ी व काफी मात्रा में मिठाई बरामद करते हुए प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, दुपहर में क्वार्सी में आटा बांटते दो लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


वाकया सुबह करीब छह-सात बजे के मध्य का है। जब गांव में तीन बार से प्रधान व प्रत्याशी सलीम का भाई पप्पू महिलाओं के बीच मिठाई व साड़ियां बांट रहा था। तभी विपक्षी खेमे को खबर लगी तो काफी संख्या में भीड़ लेकर वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस को खबर दे दी। हंगामा होने पर पप्पू माल वहीं छोड़कर भाग गया। खबर पर पहुंची पुलिस के सामने लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। मगर समझाया गया कि मामले में मुकदमा व जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। तब जाकर पब्लिक शांत हुई।

एसओ बन्नादेवी अनुज कुमार के अनुसार 50 साड़ियां व मिठाई जब्त कर ली गई है। प्रत्याशी सलीम को गिरफ्तार आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है। इधर, एसओ क्वार्सी विनोद कुमार ने बताया कि दुपहर में चेकिंग के दौरान गांव क्वार्सी में प्रधान प्रत्याशी बॉबी प्रधान के द्वारा आटा बांटे जाने की खबर मिली। इस सूचना पर जवाहर नगर कॉलोनी में 62 बोरी आटे के साथ कॉलोनी के ही रवि व विक्रम को दबोच लिया गया। उन्होंने पूछताछ में स्वीकारा कि यह माल बॉबी प्रधान द्वारा बंटवाया जा रहा था। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें