फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर मेडिकल में डाॅक्टर से मारपीट, इमरजेंसी ठप

Tue, 01 Dec 2015 01:45 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर जेएन मेडिकल कालेज में इमरजेंसी की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस बार जूनियर डाक्टर फैजल रशीद के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की गई है। डाक्टरों का आरोप है कि जानबूझ कर उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है, जिससे आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में मरीजों की देखभाल करना उनको इलाज देना बहुत मुश्किल हो गया है। इस मामले में डा. फैजल रशीद की ओर से मरीज अब्दुल माजिद के परिजनों और कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अब्दुल माजिद को डेंगू से ग्रस्त होेने के कारण मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी देखभाल ठीक से नहीं हुई है। डाक्टरों ने ध्यान दिया होता तो उसकी मौत नहीं होती। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि डा. फैजल रशीद की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपियाें के खिलाफ कार्यवाही होगी। इधर, देर रात जूनियर डाक्टरों की मीटिंग हो रही थी जिसमें इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए चर्चा हुई है। इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंच रहे दर्जनों मरीजों को वापस जाना पड़ा। देर रात तक मरीजों के वापस जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें