दिसंबर की छुट्टियों में घूमने की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। दिल्ली-अलीगढ़ कानपुर रूट पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, जम्मू- कश्मीर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों मे नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं।
अभी तक दिवाली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में जगह न मिलने से परेशान यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। अब साल के अंतिम महीने दिसंबर में होने वाली छुट्टियों में घूमने- फिरने जाने वाले लोगों को ट्रेनों में मारा-मारी के हालात देखने को मिल रहे हैं। छुट्टियों को लेकर लोगों ने अभी से परिजनों के साथ शहर से बाहर घूमने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है, लेकिन इसमें ट्रेनों में जगह न होने से उन्हें अपने कार्यक्रम को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खासकर दिल्ली-अलीगढ़ कानपुर रूट पर अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली बिहार, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, जम्मू- कश्मीर की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों मे नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं। जिसके चलते लोग बसों एवं निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। आलम यह है कि प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 50 से लेकर 150 तक के पार तक जा पहुंची है। ऐसे में तत्काल में भी टिकट कंफर्म होने की संभावना नहीं दिख रही है।
दिसंबर की छुट्टियों में परिवार के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए परिवार के साथ घूमने जाना था। जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।- गिरजेश गुप्ता, प्रतिभा काॅलोनी
मुझे परिवार के साथ महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन जाना है। अलीगढ़ से जाने वाली ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। अब कोई दूसरे वाहन को तलाश करना होगा।- हेमंत दीक्षित, सांगवान सिटी
विज्ञापन
त्योहारों व छुट्टियों को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराने के साथ ही ट्रेनों में कोच बढ़ा रहा है। जिससे मुसाफिरों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतें न हों।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे