थाना रोरावर क्षेत्र के मथुरा बाईपास स्थित एक होटल संचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज कराई गई है।
बन्नादेवी क्षेत्र की सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ टिंकू ने थाने में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह आरएस होटल का संचालन करता है। होटल पर पहले अमित निवासी भमरौला काम करता था। जितेंद्र का आरोप है कि होटल से रुपये गायब होने पर शक के आधार अमित को काम से हटा दिया था, इसी रंजिश के चलते तीन नवंबर की रात करीब एक बजे अमित करीब 8-10 युवकों और एक युवती के साथ होटल पर पहुंच गया, जो सभी नशे की हालत में थे। आरोपियों ने होटल में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए बेल्ट आदि से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। तहरीर में यह भी आरोप है कि जाते समय अमित ने धमकी दी कि वह होटल नहीं चलाने देगा। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कराई जा रही है।