फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बैंक अफसरों पर कारोबारी ने लिखवाया मुकदमा, लगाया गंभीर आरोप

Fri, 30 May 2025 03:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुकदमे में आरोप है कि कैनरा बैंक से कारोबारी ऋण ले रखे थे। जिसमें अपनी पत्नी के नाम की पला रोड की संपत्ति को बंधक रखा था। जिसकी बाजारू कीमत तीन करोड़ रुपये थी। बंधक रखते समय बैंक ने उसकी कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी। 
ऋण जमा न हो पाने पर बैंक अफसरों ने उनकी बंधक संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया करते हुए उसकी बाजारू कीमत 1.28 करोड़ 55 हजार रुपये तय करा दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट निवासी एक कारोबारी ने कैनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों पर संपत्ति हड़पने की नीयत से आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कराया है। सासनी गेट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह मुकदमा पला रोड के कारोबारी योगेश कुमार शर्मा ने कराया है, जिसमें कैनरा बैंक के एजीएम अजीत कुमार जग्गा, रिकवरी में डिवीजनल प्रबंधक स्वीन वर्मा, प्रमुख प्रबंधक रेलवे रोड प्रमोद फुलवारी, वरिष्ठ प्रबंधक रिकवरी मोहित गर्ग व आर्किटेक्ट नीरज शर्मा को नामजद किया गया है। मुकदमे में आरोप है कि उन्होंने कैनरा बैंक से कारोबारी ऋण ले रखे थे। जिसमें अपनी पत्नी के नाम की पला रोड की संपत्ति को बंधक रखा था। जिसकी बाजारू कीमत तीन करोड़ रुपये थी। बंधक रखते समय बैंक ने उसकी कीमत 1.75 करोड़ रुपये आंकी। 

ऋण जमा न हो पाने पर बैंक अफसरों ने उनकी बंधक संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया करते हुए उसकी बाजारू कीमत 1.28 करोड़ 55 हजार रुपये तय करा दी गई। इसकी जब शिकायत अधिकारियों से की तो उनके द्वारा जवाब दिया वे अपनी मनमर्जी से काम करेंगे। मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अदालत की शरण ली। इसी क्रम में ये मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रथम के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें