बरेली से वाया अलीगढ़ -मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया। ट्रेन का बरेली, चंदाैसी व अलीगढ़ के रास्ते आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ जंक्शन स्टेशन के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन पर होगा।
बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रस्तावित संचालन से पूर्व इस ट्रेन का 29 मई को बरेली से लेकर अलीगढ़ तक ट्रायल किया गया। ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।
विज्ञापन
ट्रेन को इंजन व दो कोच के साथ बरेली से सुबह 08: 25 बजे चलाया गया। यह ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंची। करीब आधे घंटे रुकने के बाद फिर से बरेली के लिए रवाना हो गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सप्ताह में बरेली से मुंबई व वापसी में मुंबई से बरेली तक एक-एक दिन संचालन होगा। हालांकि रेलवे द्वारा अभी तक इस ट्रेन के संचालन की कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी संभावना है कि इसे जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू किया जा सकता है।
इस ट्रेन का बरेली, चंदाैसी व अलीगढ़ के रास्ते आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड़ जंक्शन स्टेशन के बाद अंतिम ठहराव मुंबई स्टेशन पर होगा। इसका लाभ मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों को होगा। अभी तक अलीगढ़ से मुंबई का सफर करने वालों के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप व डाउन में गाड़ी संख्या 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरेली से वाया अलीगढ़ -मुंबई तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया गया है।