फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट पर व्यापारी नेता से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
भरत अग्रवाल के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस को जानकारी देते सौरभ सिक्स संस - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के व्यापारी व भाजपा नेता भरत अग्रवाल संग शुक्रवार देर रात सेंटर प्वाइंट पर बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर दी। घटना उस समय हुई, जब वह कार में मैरिस रोड से अपने घर लौट रहे थे। तभी चौराहे पर सामने से बाइक निकालने के विवाद में बाइक सवारों ने उन्हें पीट दिया। इस खबर पर तमाम भाजपाई पहुंच गए और हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

बताया गया कि बारहद्वारी निवासी व्यापारी नेता भाजपा में सक्रिय भरत अग्रवाल देर रात अपनी कार से किसी काम से मैरिस रोड गए थे। देर रात वहां से जब वे लौट रहे थे, तभी सेंटर प्वाइंट चौराहे पर सामने से एक बाइक पर तीन युवक आए और चौराहे पर बाइक निकालने को लेकर उनका भरत से विवाद हो गया। उन्होंने बाइक से उतरते ही भरत को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आता देख हमलावर भाग गए। इस सूचना पर व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस, भाजपा नेता संजय गोयल आदि तमाम लोग वहां पहुंच गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भी आ गए। भरत ने आरोप लगाया कि जब वे पिट रहे थे तो चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी देख रहे थे। इस पर वहां हंगामा भी हुआ। बाद में इंस्पेक्टर के कार्रवाई के आश्वासन पर विवाद शांत हुआ। भरत ने मामले में बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें