फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जीटी रोड पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, एक मौत

विज्ञापन
जगदीश चंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जीटी रोड पर धनीपुर हवाई अड्डे के पास मंगलवार देर रात एटा से आ रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हुई है, जबकि छह से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं। हालांकि किसी यात्री के गंभीर चोट नहीं आईं। पुलिस के पहुंचने पर वे सभी आगे या अपने घरों को दूसरे वाहनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस देर रात एटा से अलीगढ़ आ रही थी, जिसमें 20 यात्री सवार थे। बस जैसे ही गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर हवाई अड्डे से थोड़ा आगे बढ़ी, तभी अचानक ड्राइवर का बस से संतुलन गड़बड़ाया और बस डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार बहुत तेज नहीं थी। इसलिए किसी के गंभीर चोट नहीं आई। मगर एक यात्री के सीने में कोई तेज चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन लोगों की मदद से यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इधर, मृत यात्री का शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां देर रात प्रयास के बाद उसकी पहचान ऊंटगिरी हरदुआगंज के 45 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई। देर रात जगदीश के परिवार को खबर दे दी गई थी। देर रात शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है। वहीं इसे लेकर गांधीपार्क पुलिस इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें