फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चर्चा : अनिल पाराशर, विवेक बंसल व अज्जू इशहाक में है टक्कर

विज्ञापन
सुरेंद्र नगर स्थित चाय की दुकान पर चुनाव की चर्चा करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर तिराहा स्थित झंडू टी स्टॉल पर मंगलवार को चुनावी चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने अपने-अपने दावों से प्रत्याशियों की जीत हार का आकलन किया। भाजपा से अनिल पाराशर, कांग्रेस से विवेक बंसल व सपा से अज्जू इश्हाक के बीच कड़ी टक्कर होने अनुमान लगाया। कहा कि तीनों नेताओं को लोगों ने खूब समर्थन दिया है।
विज्ञापन

गुप्ता ऑटो मोबाइल्स के देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हमने तो योगी-मोदी के नाम पर वोट दिया है, क्योंकि मोदी सरकार ने गरीबों को राशन दिया। बहन बेटियों की सुरक्षा के बारे में काम किया है। रवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ लाला पंडित ने कहा कि स्थानीय नेता भले ही समस्याओं को दूर नहीं कर पाए हों। लेकिन योगी-मोदी के चेहरे पर भाजपा को वोट किया है। अतरौली निवासी ठा. अभिषेक सिंह ने कहा कि भाजपा अधिकांश सीट जीतेगी। सौरभ शर्मा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही प्रदेश का भला कर सकते हैं। अज्जू इशहाक आधी रात खड़े रहते हैं। नौरंगाबाद निवासी सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही देश चला पाई थी। उसी की कमाई को भाजपा बेच रही है। विवेक बंसल को जनता का खूब साथ मिला है। वही जीतेंगे। सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि विवेक बंसल बिना भेदभाव के काम करते हैं।
जलभराव सुरेंद्र नगर की है प्रमुख समस्या
चुनावी चाय के दौरान भले ही सभी अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में विचार रख रहे हो। लेकिन सभी का कहना था कि सुरेंद्र नगर की मुख्य समस्या जलभराव की है। हल्की सी बारिश हो जाए तो तीन-तीन फुट तक सड़कों पर पानी भर जाता है। कोल विधायक अनिल पाराशर पास में ही रहते हैं। लेकिन कभी जलभराव की समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें