अलीगढ़-पलवल मार्ग पर भरतपुर बझेड़ा गांव के निकट कार ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
रामकुमार पुत्र मोहनलाल निवासी मोहल्ला रेवड़ियां शुक्रवार की सुबह अपनी ससुराल बुलाकीपुर बताहरी गए थे। शाम के समय वहां से लौट रहे थे तभी भरतपुर बझेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में साइड से टक्कर मार दी।
इससे रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। अपने पीछे दो विवाहित और एक अविवाहित पुत्र आदि को छोड़कर चले गए हैं। संवाद