फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुरुग्राम से 44 श्रमिकों को लेकर मुरादाबाद जानी थी श्रमिकों की बस, पहुंच गई अलीगढ़

Wed, 27 May 2020 02:50 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद अब बसें भी अपना रास्ता भटकने लगी हैं। मंगलवार को गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के 44 श्रमिकों को लेकर मुरादाबाद जाने वाली बस गलती से अलीगढ़ पहुंच गई। यहां खेरेश्वर चौराहा पर श्रमिकों को उतारा जाने लगा। 

विज्ञापन


इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन और रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली और चालक को मुरादाबाद जाने की बात कहते हुए लौटा दिया।

अलीगढ़ रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) लोकेश राजपूत ने बताया कि गुरुग्राम से आई एक हरियाणा रोडवेज की बस, जिसमें गोरखपुर, गोंडा, कुशीनगर, बस्ती के श्रमिक थे, उन सभी को मुरादाबाद से रोडवेज उप्र की बसों के जरिये उनके संबंधित गृह जनपदों तक भेजा जाना था। 
विज्ञापन


मगर गलती से बस चालक अलीगढ़ आ पहुंचा। इसकी जानकारी हुई तो चालक को उसकी गलती बताई गई और बस को मुरादाबाद के लिए रवाना किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें