अलीगढ़ के खैर में गांव सहरोई में विवाहिता द्वारा मारपीट का विरोध करने पर पति ने उसका हाथ चूल्हे में देकर जला दिया। मामले में पति, जेठ व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना गोंडा के गांव बसई निवासी कालीचरन पुत्र हरी सिंह ने अपनी भतीजी गीता की शादी विकास कुमार निवासी सहरोई के साथ की थी। बीते दिन गीता द्वारा चूल्हे पर खाना बनाते समय पति से किसी बात पर विवाद हो गया। पति ने हाथ पकड़कर चूल्हे में दे दिया। जिससे गीता का हाथ जल गया।