गांव विक्रमगंज के पास महिला अचानक बाइक से फिसल गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे खुर्जा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अलीगढ़ के पिसावा में रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जा रही एक महिला बाइक से गिर गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कस्बा निवासी 42 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी वीर सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने भाई को राखी बांधने के लिए खुर्जा जा रही थी। बेटा गौतम उसे बाइक से बस स्टैंड तक छोड़ने आया था। लेकिन सुबह छह बजे वाली बस निकल गई। तो बेटा अपनी मां को बाइक से बस पकड़वाने के लिए चल दिया।
गांव विक्रमगंज के पास महिला अचानक बाइक से फिसल गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे खुर्जा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटा गजराज, गौतम और बेटी डॉली, नीतू व निक्की का रो-रो कर बुरा हाल है।