डॉ. आयशा खान का रईशखान मैटरनिटी होम, सराय भूखी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां पंजीकृत है। चूंकि, वह बीयूएमएस पद्धति से ही उपचार कर सकती हैं। इसलिए इन्हें महिलाओं को भर्ती कर प्रसव करने अधिकार नहीं है।
अलीगढ़ के जयगंज सराय भूखी में बीयूएमएस डॉ. आयशा खान उर्फ गुड्डी के हॉस्पिटल में नियम विरुद्ध प्रसव किए जा रहे थे। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 29 जुलाई को हॉस्पिटल सील कर दिया। इस मौके पर तहसील व पुलिस टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री के अनुसार, डॉ. आयशा खान का रईशखान मैटरनिटी होम, सराय भूखी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के यहां पंजीकृत है। चूंकि, वह बीयूएमएस पद्धति से ही उपचार कर सकती हैं। इसलिए इन्हें महिलाओं को भर्ती कर प्रसव करने अधिकार नहीं है। मगर वह अपने हॉस्पिटल में लंबे समय से तीन-चार बेड डालकर यह काम कर रही थी। इसे क्षेत्र में गुड्डी हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है।
इसको लेकर शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर हुई थी। जांच के लिए वह और सहायक रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार व सासनी गेट पुलिस के साथ पहुंचे। मौके पर प्रसव प्रक्रिया के साक्ष्य पाए गए। इस आधार पर इसे सील कर दिया गया है। बता दें कि दो माह पहले भी इसी शिकायत पर पूर्व प्रभारी अधिकारी यहां पहुंचे थे। मगर उनको विरोध का सामना करना पड़ा था और बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा था।