फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिना नक्शा बन रहीं तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

Fri, 17 Nov 2023 07:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने खैर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रहीं तीन कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। इन कॉलोनियों को बिना नक्शा के बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
अवैध निर्माण को ध्वस्त करता हुआ एडीए का बुलडोजर - फोटो : प्राधिकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए ) ने बिना नक्शा खैर क्षेत्र में विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों को 17 नवंबर को ध्वस्त करा दिया। एडीए द्वारा लगातार अवैध निर्माण, विकास कार्य के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन



 
एडीए अफसरों के अनुसार डेवलपर सुरजीत एवं ज्ञानी ने गोंडा रोड, लोहागढ़ खैर में करीब चार बीघा पर कच्ची सड़क एवं भू-खंडों की नींव के अवैध विकास कार्य, डेवलपर रामदेव द्वारा लोहागढ़ खैर में पांच बीघा में निर्मित पक्की सड़क, बिजली के खंभे आदि कार्य के खिलाफ में ध्वस्तीकरण आदेश पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेवलपर विनोद कुमार वर्मा स्थल, लोहागढ़ खैर, अलीगढ़ के क्षेत्रफल लगभग चार बीघा में निर्मित सीसी सड़क के अवैध विकास कार्य की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई इलाका पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई। एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माण, विकास कार्य के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें