फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बसपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के कैलाश अपार्टमेंट कैंप कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में अलीगढ़, आगरा, कानपुर और मेरठ मंडलों के मुख्य जोन प्रभारी विक्रम सिंह जाटव मुख्य अतिथि थे। अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन प्रभारी विजेंद्र सिंह और रणवीर सिंह कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की। नई जिला कार्यकारिणी में मनीष शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, पवन चौधरी को जिला महासचिव, मनीष अहमद गाजी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र कुमार वाल्मीकि जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। रोशन लाल माहौर व गोपी चंद्र बोध को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, अशोक सिंह एडवोकेट, हरजीत सिंह और मृद्वाज कुशवाह को अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें