आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा की तैयारियों को लेकर कोल विधानसभा क्षेत्र के आसना अजीतपुर व मईनाथ में हुई मुनकाद अली ने बैठक ली। बैठक में मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। देश में लूट, डकैती, दुष्कर्म चरम सीमा पर है। महंगाई, बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जनता प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा की तैयारी जोरों पर हैं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री के रूप में जनता देखना चाहती है।
विज्ञापन
कोल विधानसभा क्षेत्र के आसना अजीतपुर व मईनाथ में हुई बैठक में मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। देश में लूट, डकैती, दुष्कर्म चरम सीमा पर है। महंगाई, बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। अलीगढ़, आगरा व कानपुर मंडल के प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि बसपा ने पूरी तरह से सेक्टर व बूथ कमेटियों को तैयार कर लिया है। हर बूथ पर सर्व समाज के लोगों को जोड़ने का काम हमारी पार्टी कर रही है। बसपा 2024 में लोकसभा के चुनाव में हमारी पार्टी उसी तरह से जीत दर्ज करेगी, जिस तरह से उप्र के 2007 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
मंडल प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि सपा व भाजपा आपस में मिली हुई है। सपा दलित विरोधी है। संतों, गुरुओं, महापुरुषों के नाम से जो पार्क, स्मारक, जिलों के नाम रख कर बसपा उन्हें सम्मान दिया था, उसे अखिलेश यादव ने सब बदल दिए। मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह विक्रम, जिला प्रभारी गजराज सिंह विमल, सुरेश गौतम, डॉ. पहल सिंह, हरेंद्र सिंह, मोनू कांत, कैलाशचंद आजाद आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. पहल सिंह, हरेंद्र सिंह, मोनू कांत, कैलाशचंद आजाद, अफसर अब्बासी आदि मौजूद रहे।