छर्रा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव को पार्टी की ओर से ए-बी फार्म मिल गया है। तिलकराज सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी महासचिव बाबू मुनकाद अली ने रविवार शाम तिलकराज यादव को नामांकन के लिए पार्टी चुनाव चिन्ह का ए और बी फार्म सौंपा।
तिलकराज यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे घंटाघर के निकट डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रिटर्निंग अफिसर एसीएम प्रथम के न्यायालय में नामांकन दाखिल करेंगे। ए और बी फार्म मिलने के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, सूरज सिंह, गजराज विमल, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।