फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: अलीगढ़ के कोने-कोने में मिलेगा हाईस्पीड वाईफाई, रोमिंग सर्विस का ट्रायल हुआ शुरू

Fri, 20 Dec 2024 01:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के प्रमुख स्थानों पर बीएसएनएल वाईफाई रोमिंग शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत बीएसएनएल जवाहर पार्क, सेंटर प्वाइंट, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई रोमिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वाई-फाई रोमिंग सर्विस का ट्रायल शुरू करा दिया है। इससे अलीगढ़ व हाथरस के उपभोक्ताओं को कहीं भी हाईस्पीड वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


बीएसएनएल एफटीटीएच (फाइबर-टू-द-होम) कनेक्शन के उपभोक्ताओं को पैन-इंडिया नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में यदि आप एफटीटीएच ग्राहक हैं तो आप केवल एक फिक्स्ड लोकेशन पर ही हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस का लाभ ले सकते हैं, जहां राउटर लगा है।

रोमिंग सर्विस से एफटीटीएच ग्राहक जिले में कहीं भी अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन से हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए मुख्य एक्सचेंज में उपकरण लगाए गए हैं। जल्द ही शहर के कई कोनों में इसको लगाने की तैयारी की जा रही है। इस तकनीक से जब ग्राहक ग्रामीण क्षेत्र में होता है, अगर वहां बीएसएनएल वाई-फाई मौजूद है, तो वह उस कनेक्शन के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकेगा।

अलीगढ़-हाथरस में वाईफाई रोमिंग का ट्रायल चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों जिलों के प्रत्येक कोने पर बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड के ग्राहकों को हाईस्पीड वाईफाई मिलने लगेगा। - तुषार गुप्ता, उपमहाप्रबंधक बीएसएनएल।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे उपभोक्ता कर सकेंगे प्रयोग

वाईफाई रोमिंग के लिए उपभोक्ताओं को बस बीएसएनएल की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन होने पर खुद से ही वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएंगे।

जवाहर पार्क, सेंटर प्वाइंट, बस स्टैंड पर बढ़ेगी स्पीड
अलीगढ़ के प्रमुख स्थानों पर बीएसएनएल वाईफाई रोमिंग शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत बीएसएनएल जवाहर पार्क, सेंटर प्वाइंट, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थलों पर वाईफाई रोमिंग दी जाएगी। इससे ब्रॉडबैंड के ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड मिलने लगेगी।

नुमाइश में भी मिलेगी सुविधा
बीएसएनएल इस बार की नुमाइश में वाईफाई रोमिंग की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। उप महाप्रबंधक तुषार गुप्ता ने बताया कि नुमाइश में इंटरनेट की समस्या रहती है। अब जिसके पास बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड होगा, उसको नुमाइश में नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें