थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला अमीर निशा में सोमवार की रात को संपत्ति के विवाद में भाई ने दूसरे भाई पर तमंचे से गोली चला दी। गोली युवक के हाथ को रगड़ते हुए निकल गई। वारदात के बाद हमले का आरोपी फरार हो गया।
घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर बीपी गिरी ने बताया अमीर निशा के रहने वाले तारिक का संपत्ति को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात को भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सोमवार को तारिक पर बैठा था, तभी दूसरा पक्ष आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान हमलावर ने तमंचे से गोली चला दी। गोली तारिक के बाएं हाथ पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास लोग भी आ गए। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर भाग गया। इंस्पेक्टर बीपी गिरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।