फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
नीलम का फाइल फोटो। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर बरौठा गांव के निकट बुधवार सुबह हादसे में भाई बहन की मौत हो गई। भाई चचेरी बहन को बीएससी की परीक्षा दिलाने बाइक से छर्रा ले जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के तुर्कमान गेट हड्डी गोदाम निवासी नीलम (22) पुत्री तेजपाल बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार को वह अपने चचेरे भाई दीपक सैनी (21) पुत्र प्रेमकुमार सैनी के साथ जन्तु विज्ञान विषय की परीक्षा देने बाइक से छर्रा जा रही थी। बरौठा गांव स्थित फौजी ढाबे के पास सामने से ओवरटेक कर आ रही कार ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। समाजसेवी अशोक तिवारी व मनीष चौधरी ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों को दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। शवों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीलम के पिता तेजपाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरदुआगंज सीएचसी पर मिले इलाज तो बचाई जा सकती है घायलों की जान
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हरदुआगंज सीएचसी पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक इलाज मिलता है, इसके अलावा सुबह और शाम में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। थाना पुलिस भी मानती है कि शाम को आने वाले घायलों का को परीक्षण के लिए मजबूरन जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। जबकि कागजों में देखें तो यहां पर्याप्त डाक्टरों व स्टाफ की तैनाती है। बीते वर्ष भी सड़क दुर्घटना में घायल को इलाज न मिलने पर गुस्साएं लोगों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया था। क्षेत्रीय विधायक के पौत्र विजय कुमार व प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने सीएमओ को मौके पर बुलाकर अस्पताल पर आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने की मांग रखी थी, तत्कालीन सीएमओ ने अधीक्षक को निर्देश भी दिए, बावजूद इसके अस्पताल पर आपातकालीन सेवाएं नदारद हैं।

दीपक सैनी का फाइल फोटो- फोटो : HARDUAGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें