राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ को अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ व अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और क्रीड़ा परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संबंध में तैयारियों की बैठक एसवी कॉलेज के शेखर सर्राफ सभागार में हुई। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने की। कुलपति ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होेंने सभी समितियों के कार्य की समीक्षा की। कुलसचिव ने मल्लखंभ से जुड़ी जानकारी प्रदान की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने समितियों के कार्यों की जानकारी दी।
क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने समिति के कर्तव्यों और कार्यशैली के बारे में बताया। टीकाराम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, एसआरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस की प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय व राजकीय महाविद्यालय अतरौली के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किए। संचालन सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रो. नीता ने किया।
विज्ञापन
22 जनवरी से होगी प्रतियोगिता
अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय मल्लखंभ प्रतियोगिता 22 से 25 जनवरी को होगी। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता 8 से 13 फरवरी तक होगी।