घर में किसान की परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई थी। सुुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। तलाश की गई तो उनका कोई सुराह नहीं लगी। इस बीच रेलवे के कर्मचारियों ने रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना दी।
गांव ल्हौसरा के पास रेलवे लाइन पर 14 नवंबर की सुबह 50 वर्षीय किसान का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया है कि उनकी मौत मालगाड़ी के चपेट में आकर हुई है।
विज्ञापन
लोधा निवासी किसान जुगेंद्र पुत्र लालाराम के परिजनों ने बताया कि कई दिनों से परिवार क्लेश चल रही थी। घर में उनकी परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई थी। 14 नवंबर की सुुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। दोपहर तक तलाश की गई तो उनका कोई सुराह नहीं लगी। इस बीच रेलवे के कर्मचारियों ने रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना दी।
जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे बेटा-बेटी व पत्नी को रोता हुआ छोड़ा है।