फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेड़ काटने निकले युवक का दो दिन बाद झाड़ियों में मिला शव

Tue, 17 Nov 2026 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दिनेश का फाइल फोटो  - फोटो : samvad
विज्ञापन
सवाई रघुनाथपुर गांव में पेड़ काटने गए दिनेश (35) पुत्र रेशमपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। एक आरोपी की निशानदेही पर दो दिन बाद पुलिस ने सोमना रोड स्थित एक मजार के पीछे झाड़ियों से शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सवाई रघुनाथपुर निवासी दिनेश पेड़ काटने का काम करता था। परिजन के अनुसार 14 नवंबर की सुबह करीब सात बजे गांव के मोनू उर्फ सोनू, भूरा और हरिश्चंद्र तथा गांव कशीशों निवासी गौरव पेड़ कटवाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। दोपहर में दिनेश के लिए भूरा घर से खाना भी ले गया था, लेकिन देर रात तक दिनेश घर नहीं लौटे।
भाई धनीराम ने बताया कि उन्होंने दिनेश को खैर-टैटीगांव मार्ग पर गुड्डू की दुकान के पास भूरा और सोनू के साथ बाइक पर बीच में बैठकर जाते देखा था। उस समय उनका भाई दिनेश निढाल अवस्था में था। उस समय घटना की जानकारी नहीं थी। घर न लौटने पर रात भर तलाश की। अगली सुबह पता चला कि साथ गए तीनों युवक गांव में नहीं हैं। इस पर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और भूरा को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि पेड़ काटते समय लकड़ी का एक भारी टुकड़ा दिनेश के ऊपर गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर बताई गई।
इसके बाद अन्य अस्पताल ले जाने के बजाय सोमना रोड स्थित मजार के पीछे धान मिल के पास झाड़ियों में फेंक कर वह लोग चले गए थे। उसकी निशानदेही पर ही 16 नवंबर को पुलिस ने दिनेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दिनेश पांच भाइयों में बीच का था। उनकी पत्नी पूजा, पुत्र अनूप और अतुल तथा बेटी अनन्या व मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी भूरा की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अज्ञात पर दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपियों को शामिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें