बोर्ड बैठक में अनिस्तारित भू संपत्तियों का मूल्य निर्धारण तथा ई-नीलामी की स्वीकृति पर विचार विमर्श होगा। पेट्रोल पंपों तथा होटलों से संबंधित भूखंड के आकार तथा निर्माण के संबंध में नवीनतम शासनादेशों का लागू किया जाएगा। विशेष अनुमति तथा निवेश मित्र पर पंजीकृत मानचित्र तथा भू उपयोग परिवर्तन के प्रकरणों पर निर्णय होगा।
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की बोर्ड बैठक 2 सितंबर को होगी। इसमें अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर बस रही शहर की सबसे बड़ी नई टाउनशिप ग्रेटर अलीगढ़ के प्रथम फेज के मानचित्र की सैद्धांतिक स्वीकृति होने की उम्मीद है। शहर में सामान्य मानचित्र के शुल्कों पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
ग्रेटर अलीगढ़ एडीए की महत्वाकांक्षी आवासीय योजना है। प्रथम फेज के नक्शे को मंजूरी मिलने के बाद यहां काम रफ्तार पकड़ेगा। बैंकों से लोन की स्वीकृति का रास्ता साफ हो जाएगा और बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि, डिफेंस कॉरिडोर और ट्रांसपोर्ट नगर के करीब बसने जा रही इस टाउनशिप का शहरवासियों को इंतजार है।
यहां अभी तक 1400 भूखंडों में 1200 की बुकिंग हो चुकी है, 200 की बुकिंग शेष है। इस टाउनशिप में बहुमंजिला भवन भी बनने हैं। 323 हेक्टेयर में 700 करोड़ से टाउनशिप बसाई जा रही है। इसमें 300 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बोर्ड बैठक में अनिस्तारित भू संपत्तियों का मूल्य निर्धारण तथा ई-नीलामी की स्वीकृति पर विचार विमर्श होगा। पेट्रोल पंपों तथा होटलों से संबंधित भूखंड के आकार तथा निर्माण के संबंध में नवीनतम शासनादेशों का लागू किया जाएगा। विशेष अनुमति तथा निवेश मित्र पर पंजीकृत मानचित्र तथा भू उपयोग परिवर्तन के प्रकरणों पर निर्णय होगा। ट्रांसपोर्ट नगर में मिट्टी की मात्रा के संबंध में निर्णय होगा। एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने बताया कि बोर्ड की प्रस्तावित बैठक में ग्रेटर अलीगढ़ टाउनशिप योजना सहित अन्य बिंदुओं पर फैसला होना है। इसकी तैयारी की जा रही है।