अलीगढ़ के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में यूथ फेस्ट में प्रतिभागियों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। जिसमें ब्लू बर्ड ने पहला स्थान, तो हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय यूथ फेस्ट मनाया गया। यूथ फेस्ट में बैडमिंटन, डांस तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लू बर्ड स्कूल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
यूथ फेस्ट में प्रतिभागियों ने बैडमिंटन, डांस तथा चित्रकला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोआर्डिनेटर कुमकुम मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यूथ फेस्ट में ऑवर ऑल ब्लू बर्ड प्रथम रहा, जबकि हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।