फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर किया प्रदर्शन, एसडीएम को थमाया ज्ञापन

Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी भट्ठे के सामने सड़क पर दिल्ली की तरफ मुंह करके ट्रैक्टर खड़े कर दिए और प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम खैर को ज्ञापन सौंपा।

 
विज्ञापन
जट्टारी में एसडीएम खैर को ज्ञापन देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 फरवरी को कस्बे के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विमल तोमर व तहसील अध्यक्ष खैर भोला चौधरी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम खैर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी भट्ठे के सामने सड़क पर दिल्ली की तरफ मुंह करके ट्रैक्टर खड़े कर दिए और प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष विमल तोमर ने की अगुवाई में छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह व सीओ राजीव द्विवेदी को सौंपा गया।

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदर्श चौधरी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्यौरान, जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान, तहसील उपाध्यक्ष भोला चौधरी, मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह, किशन बिचपुरी, राजवीर सिंह, उपेंद्र नंबरदार, योगेश, देवेंद्र सिंह, मान सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें